🔥 TRENDING सांसद ने दावा किया पंचायती राज चुनाव म... સાબરકાંઠા જિલ્લામાં સજા વોરંટ ધરાવતા ર... Karnataka and ISRO Sign Space Collabor... बाटाडू के पास जांदुओं की ढाड़ी में दुः... सालमारी के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में... Karnataka Digitizes Over 102 Crore Tax...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बस्सीपट्टी मेले में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार का भव्य स्वागत, पाग-चादर से किया सम्मान नीड24 न्यूज़ | मधेपुर, मधुबनी

✍️ Reporter: Md Parwez 🗓 22 Oct 2026, 12:30 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मधेपुर (मधुबनी): बस्सीपट्टी मेले में भेजा थाना के थानाध्यक्ष आदित्य कुमार का स्थानीय लोगों एवं मेला कमेटी की ओर से पाग और चादर भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष के शांत स्वभाव, बेहतर व्यवहार तथा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की तत्परता की सराहना की।
दुर्गा पूजा मेले के दौरान थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष मुस्तैदी दिखाई। मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर उन्होंने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।
मेला कमेटी एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।
📲Get App