🔥 TRENDING Ranbir Kapoor’s ‘Ramayana’ Surpasses ₹... चौकी केशवाही पुलिस द्वारा ईनामी फरार आ... Maruti Suzuki India Increases Prices o... Neal PM Balen Shah Embarks on Two-Day... Jhuma Passes Away After 13-Day Struggl... कांग्रेस ने राजस्थान से अपना अभियान शु...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा के समर्थन में शांति सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा और उनकी टीम ने आंदोलन की दी चेतावनी

✍️ Reporter: Akhilish Tripathi 🗓 23 Nov 2026, 07:54 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में होगा आंदोलन सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा के समर्थन में उतरे शांति सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा और उनकी टीम

रामपुर बटुरा खुली खदान परियोजना में प्रभावित किसानों के मुआवजे, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना तथा स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा, जनपद सदस्य एवं वन सभापति चंद्र कुमार तिवारी तथा पूर्व जनपद सदस्य राजबहोर चंद्रा द्वारा प्रभावित किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
इस मुहिम को रमाकांत मिश्रा एवं उनकी टीम ने भी समर्थन दिया है।
रमाकांत मिश्रा का कहना है कि कई परिवार ऐसे हैं की रातों दिन सवेरिया ऑफिस जीएम ऑफिस जा जाकर परेशान हो गए हैं और तो यह भी बातें की जो पैसे मुआवजा के तौर पर पाए थे वह पैसा भी खत्म हो गया
इस विषय से जानकारी लेने के लिए हमारे निड़ न्यूज़ के संवाददाता अखिलेश त्रिपाठी ने सब एरिया संदीप शर्मा जी को फोन लगाया लेकिन शर्मा जी ने फोन नहीं उठाया
प्रभावित किसानों की प्रमुख मांग है कि उनकी अधिग्रहित जमीन के साथ-साथ मकान, पेड़-पौधे, कुएं एवं अन्य संपत्तियों का उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और पुनर्स्थापना की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना के विकास के साथ प्रभावित परिवारों के अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
अब सवाल यह है कि क्या SECL प्रबंधन प्रभावित किसानों की मांगों पर गंभीरता से पहल करेगा या फिर ग्रामीणों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा?
📲Get App