🔥 ट्रेंडिंग लगभग 11.23 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान... सोनिया गांधी कहती हैं, बीजेपी ने भारत... नेटफ़्लिक्स ने फ्रीदा पिंटो अभिनीत ‘अन... ओडिशा सीएम ने केनजहार में बड़े विकास पर... भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 2रा ODI लाइव: मु... झारखंड में आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सिकंदराराऊ में भीषण टक्कर, कार में स्टेयरिंग तक घुसा ट्रैक्टर, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 07 नव. 2026, 07:28 AM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में शुक्रवार देर रात अलीगढ़ रोड पर अलीगढ़ की ओर से आ रही किया कार और एटा की ओर से आ रहे धान से भरे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। ट्रैक्टर कार में स्टेयरिंग तक घुस गया, कार में सवार दो से तीन लोग घायल हो गए। एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सिकंदराराऊ में शुक्रवार देर रात अलीगढ़ रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। अलीगढ़ की ओर से आ रही किया कार और एटा की ओर से आ रहे धान से भरे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर कार में टक्कर मारते हुए स्टेयरिंग तक घुस गया। कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो से तीन लोग घायल हो गए।
गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार लोगों की जान बच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
सिकंदराराऊ से अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट
📲Get App