🔥 ट्रेंडिंग कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के आने... 20 साल की गिरफ्तारी: जम्मू-कश्मीर में... केरल के हत्या संदिग्ध को 2008 से खोजा... संजय दत्त की 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.'... रामायण: रणबीर फिल्म ने विश्वव्यापी ₹1,... श्रीमि ने अभिनेत्री आराध्या के साथ अनद...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सिकंदरपुर पुलिस ने साइबर ठगी में 35,014 रुपये की राशि वापस कराई

✍️ रिपोर्टर: Deepak Kumar Gupta 🗓 26 नव. 2026, 02:40 PM 👁 55
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदरपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने 23 मई 2026 को हुई धोखाधड़ी के बाद पीड़िता रीता राय के बैंक खाते में 35,014 रुपये की राशि लौटाई।

सिकंदरपुर (बलिया) – साइबर ठगी के एक मामले में सिकंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी रीता राय ने NCRP पोर्टल के माध्यम से 23 मई 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 35,014 रुपये की राशि स्थानांतरित कराई गई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई राशि को होल्ड कराकर 10 नवंबर 2026 को पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दिया।

रीता राय ने अपनी धनराशि वापस मिलने पर बलिया पुलिस और सिकंदरपुर थाना पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
📲Get App