🔥 TRENDING भारका देवी वस्त्र भंडार का वाहन शहर मे... നിലമ്പൂർ ബൈപാസ് നിർമ്മാണോദ്ഘാടനം 28ന് पजनीयातोला में कार्तिक पूजा के अवसर पर... સાબરકાંઠા પોલીસ દ્વારા સંવિધાન દિવસની... Mother and Daughter Dragged Into Sea b... Indian Woman Runs in Dubai Wearing Tra...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के आने का बना रिकॉर्ड, गढ़ गंगा मेला-2026 सकुशल संपन्न गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़।

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 26 Nov 2026, 02:56 PM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के आने का बना रिकॉर्ड, गढ़ गंगा मेला-2026 सकुशल संपन्न गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित ऐतिहासिक गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या के बीच सकुशल संपन्न हो गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगाई।

मेले के सकुशल समापन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, हापुड़ ने विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर सभी के सुख-शांति एवं मंगल की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी एएमए आदेश कुमार एवं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा उपस्थित रहे।

Need 24 News के रिपोर्टर राम गर्ग ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने गढ़ गंगा कार्तिक मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेले में ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का हृदय से आभार जताया।

मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए हापुड़ जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी कार्यक्षमता का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक, समस्त जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के कारण मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने मेले में ड्यूटी पर आए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सभी के बेहतर समन्वय, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने से मेला सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

मेले के सफल आयोजन एवं शांतिपूर्ण समापन पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। पुलिस-प्रशासन के बेहतर समन्वय और श्रद्धालुओं के सहयोग से गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 सकुशल संपन्न हुआ।
📲Get App