🔥 TRENDING राजाखेड़ा में चौथे चरण का मतदान कल: जिल... कौशांबी में हिंदू‑मुस्लिम भाईचारे की म... संतान प्राप्ति की दवाई के बहाने महिला... नाचना में इस बार सरपंच चुनाब धनबल बनाम... साइबर ठगी के म्यूल बैंक खातों पर कांके... Haryana CM Visits Jalandhar, Criticize...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

साइबर ठगी के म्यूल बैंक खातों पर कांकेर पुलिस का शिकंजा, दो खाताधारक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 13 Nov 2026, 03:47 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। जांच में बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों का संबंध देश के 8 राज्यों में दर्ज 11 साइबर शिकायतों से सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, इन शिकायतों में करीब 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी का उल्लेख है। वहीं संबंधित बैंक खातों में 67 हजार 850 रुपये की राशि होल्ड कराई गई है।
साइबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने जांच की। इसमें सामने आया कि संबंधित बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था।
मामले में पुलिस ने अखिलेश्वर जैन (25 वर्ष), निवासी उत्तामारा और सतीश कुमार उसेंडी (26 वर्ष), निवासी जैपरा, थाना दुर्गूकोंदल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3) एवं 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस टीम ने की।
📲Get App