🔥 TRENDING Dholpur nasrullaganj jila sehore Madhy... Sikkim Launches First Adventure Touris... Minister Mandaviya Inaugurates New Nat... Internet Shut in Arunachal's Upper Sia... Four Arrested After Stone Pelting Inci... Jitendra Singh Unveils India’s 183rd S...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

सहारनपुर से काशी तक गुरु रविदास 650वीं जयंती यात्रा के लिए विशेष ट्रेन रवाना

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 02 Nov 2026, 07:11 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सहारनपुर से काशी की पावन जन्मस्थली की धार्मिक यात्रा हेतु विशेष ट्रेन हरी झंडी के साथ रवाना हुई।

आज सहारनपुर से शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत काशी (बनारस) की पावन जन्मस्थली की धार्मिक यात्रा हेतु विशेष ट्रेन रवाना की गई।

इस विशेष ट्रेन को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरजीत कुमार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें पीठ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह यात्रा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, प्रेम और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है, जिससे सामाजिक एकता को प्रोत्साहन मिलेगा।

यात्रा के दौरान काशी में आयोजित कार्यक्रमों में गुरु रविदास जी महाराज के उपदेशों का प्रसार और श्रद्धालुओं को उनके जीवन दर्शन से परिचित कराना प्रमुख रहेगा।
📲Get App