🔥 TRENDING જોરાપુરા ગામની શાળામાં રાજ્યપાલનું યોગ... जौनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी! कड़ोदरा‑बारडोली रोड पर टेम्पो में भीषण... टोक के निवाई तहसील के काड़ीली गांव में... गादाणा मे नंदघर केंद्र पर हर्षोल्लास क... सुबह से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी हु...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सिंगोड़ी थाना में संदिग्ध परिस्थिति में हुई एक युवक कि मौत
Crime

सिंगोड़ी थाना में संदिग्ध परिस्थिति में हुई एक युवक कि मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 13 Sep 2026, 07:05 PM 👁 82
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पालीगंज पुलिस अनुमंडल के सिंगोड़ी थानामें एक युवक कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

पालीगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

दिनांक 12.9.2026 की रात्रि को सिगौड़ी थाना कांड संख्या 173/26 में कुल 3 व्यक्तियों को पूछताछ हेतु सिगौड़ी थाना लाया गया था।

दिनांक 13.9.2026 की सुबह, ड्यूटी पर तैनात चौकीदार द्वारा थानाध्यक्ष, सिगौड़ी को सूचना दी गई कि उक्त तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने थाना परिसर में फांसी लगा ली है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति को एम्स पटना ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के संबंध में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम को बुलाया गया है। साथ ही, घटना के सभी पहलुओं की जांच करते हुए अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में श्री संकेत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा दी गई बाइट.…
📲Get App