🔥 TRENDING दीपावली पर पटाखा विक्रय के नियमों का क... राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व ब... Severe Traffic Jam on Kanker Khera Byp... ਕਿਸ ਵੱਡੇ ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਉਡੀਕ 'ਚ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ? ਹੇ... अररिया, 24 अक्टूबर 2026 पटना हवाई अड्डे पर लोक जनशक्ति पार्टी...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹66,420 के मसाले नष्ट,खामियां मिलने पर संचालक को नोटिस

✍️ Reporter: ashif 🗓 24 Oct 2026, 06:22 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रायबरेली। स्पाइस पार्क में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंदुस्तान एग्रो फूड्स की मसाला निर्माण इकाई पर छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान घटिया प्रतीत होने पर 575 किलोग्राम मसालों को जब्त कर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। नष्ट किए गए मसालों की कीमत लगभग 66 हजार 420 रुपये बताई गई है।
परिसर में खामियां मिलने पर इकाई संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा प्रतापगढ़ रोड स्थित खाटू श्याम इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया गया, जहां से पेठे का नमूना लेकर कारोबारी को नोटिस दिया गया।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी।
📲Get App