🔥 TRENDING मेरठ के किनौनी शूगर मिल में 26 मौतें,... ભૂપેન્દ્ર પટેલે સાબરમતી જેલમાં મુલાકાત... Yashasvi Solanki: Haryana Girl Becomes... PM Modi Highlights Developed Nations E... Haryana to Use Cameras to Flag 10‑Year... Over 100 Students Join Waste Managemen...
19 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राधाअष्टमी पर लाडला जी महाराज मंदिर में बही भक्ति की रसधार विशेष श्रृंगार व मंगला आरती के बाद हुआ राधानाम संकीर्तन

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 19 Sep 2026, 08:58 PM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राधाष्टमी पर लाड़ला जी महाराज मंदिर में बही भक्ति की रसधार
विशेष श्रृंगार व मंगला आरती के बाद हुआ राधा नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन पर महिलाओं सहित श्रद्धालु झूमे
अलावड़ा। कस्बे के मंदिर श्री लाड़ला जी महाराज में श्री राधाष्टमी का पावन पर्व शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्री राधा नाम संकीर्तन एवं भजन सत्संग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रीजी के दर्शन किए और भक्ति कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। पूरे दिन मंदिर परिसर श्री राधा-कृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा।
मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर ने बताया कि राधाष्टमी के अवसर पर प्रातः 4 बजे श्रीजी का विशेष श्रृंगार कर मंगला आरती की गई। इसके बाद विधि-विधान से भगवान को भोग लगाया गया। सुबह 9 बजे से श्री राधा नाम संकीर्तन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ श्री राधाजी का गुणगान किया और धर्म लाभ प्राप्त किया।
भजन-कीर्तन में रामप्रसाद व्यास मोहम्मदपुर, डालचंद सैनी डीग, चेतन सैन, अशोक सैनी, आशा सैनी नंगली, राहुल राशन, तोताराम अलावड़ा, लल्लूराम अलावड़ा, दौलतराम सैनी जी गुर्जरपुर, चेतराम गुर्जर अलावड़ा तथा रामेश्वर व्यास अलावड़ा ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। गायकों ने राधा-कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुनों पर महिलाएं सहित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने श्रीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। राधाष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर श्रीजी का आशीर्वाद लिया। पुजारी श्याम सुंदर ने आयोजन में शामिल सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, प्रेम, भाईचारे और संस्कारों को मजबूती मिलती है।
📲Get App