🔥 ट्रेंडिंग कर्नाटक सीएम ने 8 रुपये प्रति लीटर दूध... अमित शाह पहुंचे चेन्नई, 31वीं दक्षिणी... सुक्रोज़ किसान मांगें ₹5,500/टन, विजयप... तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय डावोस में... तमिलनाडु में नया पर्यावरणीय शुल्क, 1 न... तमिलनाडु में कड़ी पुलिस सुरक्षा के साथ...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

राष्ट्रीय एकता दिवस पर IG झांसी आकाश कुलहरि ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पुलिसकर्मियों को दिलाई एकता-अखंडता की शपथ

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 31 अक्टू. 2026, 08:13 PM 👁 21
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शपथ।

झांसी। भारत रत्न एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर IG झांसी आकाश कुलहरि ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान IG आकाश कुलहरि ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति स्वयं को समर्पित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों, देश की एकता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
📲Get App