🔥 TRENDING અમરેલીમાં વિશ્વ હિન્દુ પરિષદ અને નગરપા... Cricbuzz Adds Dedicated Arunachal Prad... DIPR Names Eminent Jury for Inaugural... NITI Aayog Reviews Major Development P... Lieutenant Governor Manoj Sinha and CM... Compensation awarded to two hit-and-ru...
28 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

राशन लिया, लेकिन रसीद लेना भूल गए? अब मोबाइल पर आसानी से देखें राशन वितरण का रिकॉर्ड

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Aug 2026, 10:11 AM 👁 10
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राशन की बिक्री रसीद भूल गए? मोबाइल पर मिलेगा पूरा रिकॉर्ड—कब, किसने और कितना राशन लिया, जानें आसानी से

भोपाल। राशन लेने के बाद अगर उपभोक्ता बिक्री रसीद लेना भूल गए हैं, तो अब उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। ‘मेरा राशन ऐप’ के जरिए राशन वितरण से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर आसानी से देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, ‘मेरा राशन ऐप’ में उपलब्ध ‘बिक्री रसीद’ विकल्प के माध्यम से उपभोक्ता अपने राशन वितरण का रिकॉर्ड देख सकते हैं। इसमें यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है कि कब राशन लिया गया, किसने राशन लिया और कितना राशन मिला। ऐसे देखें राशन वितरण की जानकारी

1 - मेरा राशन ऐप खोलें।
2- ‘बिक्री रसीद’ विकल्प चुनें।
3- अपने राशन वितरण की जानकारी देखें।

इस सुविधा से राशन उपभोक्ताओं को अपने राशन वितरण का रिकॉर्ड मोबाइल पर देखने में सहूलियत मिलेगी और राशन से संबंधित जानकारी को लेकर पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
📲Get App