यात्रा
रक्षाबंधन पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने बस स्टेशन उरई का किया निरीक्षण
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
डीएम-एसपी ने बस स्टेशन उरई का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उरई। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद जालौन में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने कस्बा उरई स्थित बस स्टेशन का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बस स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, भीड़ को व्यवस्थित करने तथा आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा गया।
प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।