🔥 TRENDING गढ़वा में नकली मिठाई के खिलाफ फिर से अ... પ્રભા પ્રાકૃતિક કૃષિ ખેત ઉત્પાદન વેચાણ... Nagaland 1PM Weekly Lottery Results Re... 18-Year-Old Nishant Kumar Murdered in... Five Injured, Three Critical in Bus-Au... પ્રભા પ્રાકૃતિક કૃષિ ખેત ઉત્પાદન વેચાણ...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को यूपी सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक बसों में नि:शुल्क यात्रा
Travel

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को यूपी सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक बसों में नि:शुल्क यात्रा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Aug 2026, 07:32 PM 👁 140
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

27 से 29 अगस्त तक यूपी रोडवेज बसों में महिलाओं को मिलेगी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा

लखनऊ। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मातृशक्ति के लिए विशेष सौगात की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को 27 अगस्त से 29 अगस्त तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
सरकार की ओर से जारी संदेश में रक्षाबंधन को केवल एक पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक बताया गया है। इसी भावना के तहत माताओं और बहनों को त्योहार के अवसर पर अपने परिवार तक पहुंचने में सुविधा देने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सरकार की इस पहल से रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं को यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है। रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के लिए यह पहल प्रदेश सरकार की महिला सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता देने वाली योजनाओं का हिस्सा मानी जा रही है।
📲Get App