🔥 TRENDING HAL and Safran sign pact to develop In... Rajasthan Agriculture Minister Kirori... કાનપુર કટરા વિસ્તારમાં તાલીમી વિમાનનું... Tiger Woods Appears Unrecognizable in... BollywoodShaadis Releases New Jaye P M... Singer Ankit Baliyan Murdered; Haryanv...
27 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सहयात्री सहित तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Aug 2026, 01:17 PM 👁 11
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सहयात्री सहित तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

उरई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन भी सुना। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दिए जाने की घोषणा से कार्यक्रम में मौजूद मातृशक्ति में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं करीब 900 मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने माताओं, बहनों और बेटियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा को रक्षाबंधन के अवसर पर मातृशक्ति के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
📲Get App