🔥 ट्रेंडिंग લાઠી-ગારીયાધાર વચ્ચે 5.5 કરોડની ડામર ર... मोतिहारी में मिठाई दुकानों पर छापेमारी उत्तराखंड ने राज्य कर्मचारियों के दैरे... दिल्ली में AQI 500 से ऊपर, रात‑भोर में... दिल्ली के व्यक्ति को टिंडर मीट‑अप पर ह... திருச்சுழி தீயணைப்பு நிலையம், சித்தலக்...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षाबंधन पर Kanpur Central–VGL Jhansi MEMU में उमड़ी भारी भीड़, यात्रियों ने बढ़ाने की मांग की जनरल बोगियां
यात्रा

रक्षाबंधन पर Kanpur Central–VGL Jhansi MEMU में उमड़ी भारी भीड़, यात्रियों ने बढ़ाने की मांग की जनरल बोगियां

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 28 अग. 2026, 12:17 PM 👁 84
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यात्रियों ने रेलवे से जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने और अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की

उरई। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों की बढ़ी संख्या के चलते Kanpur Central–VGL Jhansi MEMU ट्रेन संख्या 64608 में भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सीटों की कमी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फोटो में ट्रेन के डिब्बों में यात्रियों की भारी भीड़ साफ दिखाई दे रही है। बड़ी संख्या में यात्री सीट पाने के लिए परेशान नजर आए, वहीं कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस रूट पर जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कोच लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। यात्रियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान रेलवे को भीड़ को देखते हुए पहले से अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे यात्रियों को सीट के लिए परेशान न होना पड़े और सफर सुगम हो सके।
📲Get App