🔥 TRENDING Mizoram Tourism Minister Opens Day Two... Veteran Indian women's hockey coach Gu... Eight Goats Burned Alive in Fire at Mu... RPF arrests suspect planning theft at... Home Guard among 10 arrested in Mumbai... BRICS Sustainable Lifestyle Week Cnclu...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 07 Nov 2026, 08:42 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

राजाखेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव देवदास का पुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, घटना को लेकर मृतका के पिता ने राजाखेड़ा थाना पुलिस में पति के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका के पिता छोटेलाल निवासी गढ़ी रमपुरा जैतपुर बाह उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी विमलेश की शादी करीब 6 साल पहले देवदास का पुरा गांव निवासी टिंकू के साथ हुई थी जब से शादी हुई वह उसकी बेटी को पैसों के लिए परेशान कर रहा था, पैसे मांगता था कहीं से भी ला उसे पैसे लाकर दे। बेटी को जो जेवर दिया था वह भी बेच दिया फिर भी हमने उससे कुछ भी नहीं कहा। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे के करीब टिंकू ने कॉल किया की लड़की को ले जाओ नहीं तो मार दूंगा उसके बाद मैंने कॉल किया तो नहीं उठाया उसके बाद हमें 5:00 बजे के करीब लड़की की मौत की खबर आई। मृतका के पिता का आरोप है कि उसके पति टिंकू ने विमलेश को मार कर सारा परिवार कल से ही फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इनका कहना है-: मृतका के पिता की शिकायत पर मामले में दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है,मामले की जांच की जा रही है। सीओ मनिया खलील अहमद।
📲Get App