🔥 ट्रेंडिंग સાબરકાંઠા: ટ્રાફિક પોલીસ દ્વારા ટ્રક ચ... मुजफ्फरपुर की वेल्डिंग फैक्ट्री में ब्... जयपुर में पहाड़ी ढहने से युवा की मौत,... राजस्थान पुलिस ने वर्दी पुनर्रचना शुरू... हनुमानगढ़ पुलिस ने नवरात्रि, त्योहारों... સાબરકાંઠા: ટ્રાફિક પોલીસ દ્વારા ટ્રક ચ...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राहुवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने का मामला उजागर

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 14 अक्टू. 2026, 03:44 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राहुवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने का मामला उजागर

दौसा। राहुवास थाना पुलिस ने नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और वीडियो वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटीक तकनीकी विश्लेषण के आधार पर प्रकरण के मुख्य आरोपी मनीष मीना को नांगल राजावतान थाना क्षेत्र, जिला दौसा से दस्तयाब किया। मामले में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार आरपीएस के निर्देशानुसार तथा वृत्ताधिकारी वृत्त नांगल राजावतान शीशराम आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में राहुवास थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह है पूरा मामला

दिनांक 16 जुलाई 2026 को परिवादी ने राहुवास थाने में उपस्थित होकर स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और संबंधित वीडियो वायरल होने के संबंध में रिपोर्ट पेश की थी। इस पर पुलिस थाना राहुवास में मुकदमा नंबर 75/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75(2), 64(1), 62 एवं 356(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 9एच व 10 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राहुवास थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीमें गठित की गईं। पुलिस ने मामले में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। शेष आरोपी मनीष मीना की तलाश में पुलिस टीमों ने स्थानीय एवं अन्य थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश दी।

तकनीकी साक्ष्यों और विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे नांगल राजावतान थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया। इसके बाद प्रकरण में अनुसंधान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।वीडियो बनाने और वायरल करने की घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मनीष मीना पुत्र प्रभुलाल मीना, उम्र 27 वर्ष, निवासी मनस्या वाली ढाणी, राहुवास, जिला दौसा ने करीब तीन वर्ष पूर्व इस प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रोशन मीना के साथ मिलकर स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं के साथ जबरन छेड़छाड़ की थी। इस घटनाक्रम का वीडियो आरोपी दीपक कुमार मीना उर्फ पिंटू मीना से बनवाया गया था। इसके बाद दीपक कुमार मीना उर्फ पिंटू मीना ने उक्त वीडियो को वायरल कर दिया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार आरोपी मनीष मीना पूर्व में भी अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शामिल रहा है। इस संबंध में थाना राहुवास पर मुकदमा संख्या 65/2024, दिनांक 28 मई 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी, 376(2)(एन), 450, 323, 341 एवं 506 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत पर चल रहा है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता

1. मनीष मीना पुत्र प्रभुलाल मीना, उम्र 27 वर्ष, निवासी मनस्या वाली ढाणी, राहुवास, जिला दौसा।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. दीपक कुमार मीना उर्फ पिंटू मीना पुत्र बद्रीनारायण मीना, उम्र 22 वर्ष, निवासी बड़वाली कोठी, थाना राहुवास, जिला दौसा।
2. कालूराम मीना पुत्र सीताराम मीना, उम्र 26 वर्ष, निवासी नालावास, थाना झांपदा, जिला दौसा।
3. धर्मराज मीना पुत्र नाथूलाल मीना, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवसिंहपुरा, थाना लालसोट, जिला दौसा।
4. रोशन मीना पुत्र घासीलाल मीना, उम्र 24 वर्ष, निवासी निमड़ी वाली ढाणी, थाना राहुवास, जिला दौसा।
5. प्रकरण में विधि से संघर्षरत एक बालक को निरुद्ध किया गया।

पुलिस टीम का विवरण

वृत्ताधिकारी वृत्त नांगल राजावतान शीशराम आरपीएस के नेतृत्व में गठित टीम में निम्न पुलिसकर्मी शामिल रहे—

1. श्री सुरेश कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना राहुवास।
2. श्री रामअवतार, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना राहुवास।
3. श्री हनुमान, कांस्टेबल नंबर 308, पुलिस थाना राहुवास।
4. श्री अशोक, कांस्टेबल नंबर 582, पुलिस थाना राहुवास।
5. श्री राजेंद्र, कांस्टेबल नंबर 1241, पुलिस थाना राहुवास।
6. श्री दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल नंबर 58, साइबर सेल दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ
जिला दौसा पुलिस
📲Get App