🔥 TRENDING শ্রমিক কর্মসংস্থান, বাজি ফাটানো সীমা,... Ramayana crosses ₹65 crore on opening... Sikkim CM Prem Singh Tamang Unveils In... Sikkim CM Unveils Logo and Website for... Katon Moyong Rejects Government Talks... વિકાસ નાં કામો
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना सिटी में ट्रक चालक कि पिट पिट कर हत्या
Crime

पटना सिटी में ट्रक चालक कि पिट पिट कर हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Aug 2026, 12:02 PM 👁 64
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली के पास एक ट्रक चालक कि पिट पिट कर हत्या

पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना.सिटी में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, सैंकड़ो संख्या में डड्राइवर पहुंचे6बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली रोड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। मृतक की पहचान रमेश राय के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और करीब सैंकड़ो की संख्या में ट्रक ड्राइवर मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। सभी आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं।
मोरवा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक रणविजय साहू भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने गोदाम मालिक पर ट्रक ड्राइवर की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। विधायक के मुताबिक, रमेश राय छत्तीसगढ़ के रायपुर से बोरा लेकर पटना के महुली रोड स्थित गोदाम में आया था। शनिवार की दोपहर बोरा भींग जाने का आरोप लगाकर गोदाम मालिक ने ड्राइवर से करीब छह लाख रुपये जुर्माने की मांग की।
विधायक का आरोप है कि ड्राइवर रमेश राय ने छह लाख रुपये देने से इनकार किया, जिसके बाद गोदाम मालिक और उसके लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पिटाई के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के बाद शव को मौके पर ही रखा गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ट्रक ड्राइवर मौके पर पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों का कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे यहां से नहीं हटेंगे।
राजद विधायक रणविजय साहू ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह करीब एक घंटे से मौके पर मौजूद हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की।
वहीं, दीदारगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परिवार या विधायक से जानकारी ली जाए। विधायक की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। शव को लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। मौके पर बड़ी संख्या में ट्रक ड्राइवरों के जुटने से तनाव की स्थिति बनी हुई है।
📲Get App