🔥 ट्रेंडिंग नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर पं... केरल के सीएम पिनरायि विजयन ने कहा हाई... भारतीय चयनकर्ताओं की नज़र से छूटे शामी... ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ 3 ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਵੱਡੇ ਬੱਚੇ... मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए न्यूजीलैंड क... एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट...
21 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मनोरंजन

पटना के मिलर ग्राउंड में सपना चौधरी के डांस ने दीपकित नवरंग गरबा

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 21 अक्टू. 2026, 09:10 AM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोमवार, 19 अक्टूबर की रात पटना के मिलर ग्राउंड में आयोजित 'नवरंग गरबा' कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने शानदार प्रस्तुति दी। नीलकमल सिंह के गाने पर उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पटना। नवरात्रि के रंग, गरबा की धुन और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के धमाकेदार डांस का संगम सोमवार, 19 अक्टूबर की रात पटना के मिलर ग्राउंड में देखने को मिला। यहां आयोजित 'नवरंग गरबा' कार्यक्रम में सपना चौधरी ने अपने खास अंदाज और शानदार डांस से दर्शकों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह के लोकप्रिय गाने 'गुलाब जैसन खिलल बाड़ू' पर सपना चौधरी ने अपने डांस स्टेप्स से समां बांध दिया। उनके डांस को देखकर वहां मौजूद दर्शक भी झूमने लगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

सपना चौधरी के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके डांस अंदाज और दर्शकों के उत्साह की झलक देखने को मिल रही है। पटना में आयोजित इस कार्यक्रम ने गरबा की रौनक में मनोरंजन का नया रंग भर दिया।
📲Get App