Health
पटना एम्स का मनाया गया 15, वाँ स्थापना दिवस
Watch on:
▶️ YouTube
बिहार कि राजधानी पटना में स्थित पटना एम्स का 15वाँ स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
एम्स पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
एम्स पटना ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक, कैंसर सेंटर और एआई हब की योजना
बिहार के लिए ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर के रूप में विकसित करने पर जोर; आईआईएम बोधगया के साथ हेल्थकेयर मैनेजमेंट में सहयोग के लिए एमओयू
एम्स पटना ने शुक्रवार को अपना 15वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मजबूत करने तथा आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए एम्स पटना के प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) आर. के. धीमन ने कहा कि एम्स पटना को पूरे बिहार के लिए ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए। इससे राज्य के मरीजों को अंग प्रत्यारोपण जैसी विशेषज्ञ सेवाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
संस्थान की वार्षिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करते हुए एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने बताया कि आने वाले समय में एम्स पटना में मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक, कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर और एआई स्पेशल पर्पज हब स्थापित करने की योजना है। इन परियोजनाओं से संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा और स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को और बढ़ावा मिलेगा।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान एम्स पटना और आईआईएम बोधगया के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान, शैक्षणिक सहयोग और प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।
एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं संगोष्ठियां तथा हेल्थकेयर मैनेजमेंट से जुड़े ओपन-एनरोलमेंट और कस्टमाइज्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने की दिशा में काम करेंगे। इस सहयोग से स्वास्थ्य सेवा और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता साझा करने तथा क्षमता निर्माण के नए अवसर विकसित होंगे।
समारोह में आईआईएम बोधगया की संस्थापक निदेशक एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती विनिता एस. सहाय ने संस्थानों में उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व की संस्कृति विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए निरंतर सीखने और नवाचार को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. (डॉ.) पीयूष साहनी, पूर्व प्रमुख, जीआई सर्जरी, एम्स नई दिल्ली एवं एकेडमिक डायरेक्टर, सी.एल.बी.एस., नई दिल्ली का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं प्रो. (डॉ.) सुभाष गुप्ता, चेयरपर्सन, सेंटर फॉर लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, नई दिल्ली भी समारोह में उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस समारोह में अवार्ड एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान और उपलब्धियों के लिए छह फैकल्टी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एम्स पटना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) श्री नीलोत्पल बल, डीन (एकेडमिक्स) प्रो. (डॉ.) पूनम प्रसाद भदानी सहित वरिष्ठ चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी, नर्सिंग अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस समारोह में एम्स पटना के संस्थापक एवं प्रथम निदेशक प्रो. (डॉ.) गिरिश कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। संस्थान की स्थापना और शुरुआती विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। हाल ही में एम्स पटना से सेवानिवृत्त हुए डॉ. उमेश कुमार भदानी को भी संस्थान में उनके योगदान और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
एम्स पटना का 15वां स्थापना दिवस संस्थान की अब तक की उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ बिहार में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, शोध, नवाचार और जनसेवा को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने के संकल्प का अवसर भी बन