🔥 TRENDING આખરે રહસ્ય ખૂલ્યું હત્યા બાદ બળાત્કારન... મેઘરજમાં અપોલો પાસે દારૂ ભરેલી કાર જપ્... મેઘરજમાં અપોલો પાસે દારૂ ભરેલી કાર જપ્... ઉજજૈનના પરિવારનું દુર્ભાગ્ય: ચોટીલા નજ... અમદાવાદ કસ્ટમ્સે બેંગકોકથી આવેલા મુસાફ... गणेश उत्सवानिमित्त मोफत दंत रोग व नेत्...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पशु स्वास्थ्य एवं बांझपन उपचार शिविर का किया गया आयोजन

पशु स्वास्थ्य एवं बांझपन उपचार शिविर का किया गया आयोजन

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 12 Sep 2026, 05:04 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मालाखेड़ा ब्लॉक के गांव चैनपुरा में इब्तिदा संस्था व एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सहयोग से चलाये जा रहें महिला आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के तहत पशु स्वास्थ्य एवं बाँझपन उपचार शिविर का आयोजन किया गया। मालाखेड़ा लोकेशन कोऑर्डिनेटर अजरुद्दीन ने बताया की शिविर मे पशु चिकित्सक डॉ. सलोनी मिश्रा जी ने 45 बड़े पशु जैसे गाय, भैंस, एवम 56 छोटे पशुओं मे बकरी, पांडे, पाड़ियों, का उपचार किया।
गांव के पशुपालको को उन्नत पशु प्रबंधन के साथ साथ पशुओं के खानपान, रख रखाव व मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे मे प्रशिक्षण किया गया।
इस अवसर पर इब्तिदा संस्था से क्षेत्रीय समन्वयक़ रघुनाथ सिंह जी सुरेश जी, आजीविका सखी आशा जी व ग्रामीण उपस्थित रहें।
📲Get App