🔥 TRENDING उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा ने... Gunfire at Ludhiana Gurdwara Tied to P... 21-foot Ashtadhatu Sacred Mace Arrives... Father of Chandana liquor scandal supp... दिल्ली‑NCR में प्रदूषण नियंत्रण के लिए... डिजी यात्रा का अंतरराष्ट्रीय उड़ानों म...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जैथरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित
Politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जैथरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 17 Sep 2026, 11:15 PM 👁 90
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा नगर पंचायत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित कर उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर एटा जिले के जैथरा नगर पंचायत के कार्यालय एवं अपने आवास पर "आशीर्वाद का दीया" प्रज्वलित किया गया।

यह कार्यक्रम सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखमय, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

दीपक को राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि का प्रतीक बताया गया, तथा प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में आत्मनिर्भरता, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, इस बात पर बल दिया गया।

उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, अपार ऊर्जा एवं दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की, ताकि वे निरंतर राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के पथ पर देश का मार्गदर्शन करते रहें।
📲Get App