🔥 ट्रेंडिंग भारूच में रासायनिक कारखाने में विस्फोट... हरियाणा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभिय... ആശയ രൂപീകരണയോഗം ചേർന്നു स्थानीय कार्यक्रम में धार्मिक सौहार्द... കലാമേള 'കലാക്കയം സംഘടിപ്പിച്ചു हिरवाह मुख्य मार्ग पर पलटा ट्रेलर, यात...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
प्रदूषण नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान।

✍️ रिपोर्टर: Ramesh Meena 🗓 17 अक्टू. 2026, 08:28 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुदर्शन न्यूज़ रिपोर्टर रमेश मीणा की रिपोर्ट

प्रदूषण नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान।

अलवर। वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने ‘नो पीयूसीसी-नो फ्यूल’ अभियान के तहत कार्रवाई की। अभियान के दौरान वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) नहीं होने पर विभिन्न स्थानों पर वाहनों के चालान किए गए तथा वाहन चालकों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए समझाइश दी गई।

जिला परिवहन अधिकारी सविता भारद्वाज ने बताया कि मोटर वाहन निरीक्षक लक्ष्मीनारायण ने अलवर शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर ईंधन लेने वाले वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रों की जांच की। वैध प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई और बिना पीयूसीसी वाले वाहनों को ईंधन दिए बिना वापस भेजा गया।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों का नियमित रखरखाव करें तथा पीयूसीसी प्रमाणपत्र समय पर बनवाकर उसकी वैधता समाप्त होने से पहले नवीनीकरण करवाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
📲Get App