🔥 TRENDING Jio Aims to Break Mega-IPO Jinx with S... महर्षि वाल्मीकि जयन्ती मनाई, मूल रामाय... Piyush Goyal Faces Backlash Over 'No 5... Aditi Rao Hydari Celebrates Birthday w... Scotland's First Minister John Swinney... Govinda recalls mother's struggles, re...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
प्रशासन ने रमौआ और नैनागिरि से 10 करोड़ की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया
Local

प्रशासन ने रमौआ और नैनागिरि से 10 करोड़ की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 06:09 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झांसी रोड अनुभाग के ग्राम रमौआ और नैनागिरि में 1.44 हेक्टेयर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपये है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले ने यह कार्रवाई की।

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमियों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम रमौआ और नैनागिरि में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्रवाई में कुल 1.44 हेक्टेयर शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये आंका गया है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अतुल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष दल ने यह अभियान चलाया। ग्राम रमौआ में खसरा क्रमांक-71, 72, 73 पर स्थित 0.162 हेक्टेयर भूमि पर फ्लोवर सिटी के अंदर बाउण्ड्रीवॉल बनाकर अतिक्रमण किया गया था। इसके अतिरिक्त, सर्वे क्रमांक-100 पर 1.05 हेक्टेयर, सर्वे क्रमांक-85 पर 0.226 हेक्टेयर भूमि पर खेती और बाउण्ड्रीवॉल बनाकर अतिक्रमण किया गया था। ग्राम नैनागिरि के सर्वे क्रमांक-139 पर 0.021 हेक्टेयर भूमि पर भी बाउण्ड्रीवॉल बनाकर अतिक्रमण को हटाया गया।

इस संयुक्त अभियान में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अतुल सिंह के साथ तहसीलदार श्री कुलदीप कुमार दुबे, अपर तहसीलदार श्री महेश सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी झांसी रोड, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर निगम का अमला शामिल था। राजस्व अमले ने तत्परता दिखाते हुए इन शासकीय भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराया और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों को रोकने के निर्देश दिए।
📲Get App