🔥 TRENDING રાજસ્થાન જન સેવા ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટે વલસા... बहादुरपुर पुल पर कार्तिक पूर्णिमा मेले... नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को... గొలుసు గుర్తుతో గెలిపించండి గ్రామాభివ... લીલીયા તાલુકાના પુજાપાદર ગામે ઉદાસીન ફ... अलवर के टिटपुरी में स्थानीय अपडेट
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*परीक्षा में सफलता की मंगलकामना के साथ विद्यालय में हुआ परीक्षा पूर्व यज्ञ*

✍️ Reporter: Sanvar Lal 🗓 23 Nov 2026, 01:22 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से हुआ यज्ञ, विद्यार्थियों ने दी आहुतियां, मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर मांगा सफलता का आशीर्वाद
*ब्यावर* आदर्श विद्या मंदिर, उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर के विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को अर्धवार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता, उज्ज्वल भविष्य एवं श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की मंगलकामना को लेकर परीक्षा पूर्व यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।
यज्ञ का आयोजन ममता सोनी एवं प्रीति वर्मा के द्वारा वैदिक परंपराओं के अनुरूप मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न हुआ। यज्ञ से संपूर्ण विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा अरुण से लेकर कक्षा द्वादशी तक के सभी भैया-बहनों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर हेमेन्द्र दगदी (सचिव, विद्यालय प्रबंध समिति), प्रधानाचार्य नवीन कुमार सैनी, सीमा सोलंकी (प्रधानाचार्य, बालिका विभाग), परीक्षा प्रभारी ममता शर्मा, रेखा टांक, लता चौहान, नरेंद्र जोशी, अर्जुन सिंह और विद्यार्थियों ने यज्ञ कुंड में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कीं तथा परमपिता परमेश्वर से आगामी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्या, बुद्धि एवं ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन में एकाग्रता, परिश्रम करने की शक्ति, स्मरण शक्ति एवं आत्मविश्वास बनाए रखने की मंगलकामना की।
यज्ञ कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदियों ने भी पूरे विधि-विधान के साथ आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, शैक्षणिक उन्नति एवं श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवीन कुमार सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर के प्रति आस्था के साथ निरंतर परिश्रम और लगन ही सफलता का वास्तविक आधार है।
परीक्षा पूर्व यज्ञ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर सकारात्मकता एवं आत्मविश्वास का संचार करना तथा उन्हें मानसिक रूप से परीक्षा के लिए तैयार करना रहा।
यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ सभी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
📲Get App