🔥 TRENDING Women Officers Appointed to Senior Pos... Two Chinese-made grenades recovered in... Mother Forced to Mop Floor at Damoh Di... ગાંધીનગર મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી: બૂથ એજન્... સુરતમાં ગણેશ ડિજિટલ શોરૂમનું કેન્દ્રીય... पुलिस को चकमा देकर जंतर-मंतर प्रदर्शन...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

प्रकाश पाल के निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनने और बाबा बालक दास पाल को पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाए जाने पर क्षत्रिय गडरिया समाज ने दी बधाई।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Oct 2026, 10:38 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्षत्रिय गडरिया समाज ने प्रकाश पाल और बाबा बालक दास पाल को दी बधाई, समाज में खुशी की लहर

उरई, जालौन। क्षत्रिय गडरिया समाज की ओर से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनने तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा बालक दास पाल को पुनः पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समाज की ओर से दोनों नेताओं के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर समाज की ओर से आशा जताई गई कि दोनों नेता अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हितों एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। इस अवसर पर धार्मिक जयघोष के साथ शुभकामना संदेश दिया गया— हर-हर महादेव! जय-जय श्रीराम! जय जगन्नाथ! जय हो मातेश्वरी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर!
📲Get App