🔥 ट्रेंडिंग ओडिशा में साइकिल अर्नब के आने पर स्कूल... ओडिशा मंत्री ने कोटिया की महत्ता पर प्... ओडिशा समाचार: kanak digital 9 बजे बड़ी... साइकून अर्णब से पहले भारत में हजारों क... द इकोनॉमिक टाइम्स स्कूल असेंबली न्यूज़... चक्रवात अर्णव: आंध्र प्रदेश में तैयारि...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पूरे चूरू जिले को सुखा घोषित करने के लिए कलेक्टर को दिया ज्ञापन

✍️ रिपोर्टर: Hetram 🗓 27 अक्टू. 2026, 11:28 PM 👁 25
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जब प्रमुख दल नगर निकाय चुनाव में धन बल से लगे हुए थे तब कॉमरेड निर्मल प्रजापत जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप प्रशासन से माँग कर रहे इलाके की गिरदावरी करवाकर सम्पूर्ण चूरू जिले को सूखा प्रभावित घोषित करो।

अब पंचायत चुनाव है कॉमरेड निर्मल प्रजापत की पत्नी कॉमरेड सुमन प्रजापत जिला परिषद का चुनाव लड़ रही हैं। सभी नेता अपने पुत्र, पुत्रवधु, पत्नी और पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं, किसी को प्रमुख, किसी को प्रधान जो बनाना है।

लेकिन कामरेड निर्मल चुनाव प्रचार बीच में छोड़, किसानों के हक-हकूक के लिए प्रशासन से लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा चूरू जिले की केवल दो तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित करने के निर्णय को बदलकर सम्पूर्ण जिले चूरू को सुखाग्रस्त घोषित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
Nirmal Kumar
Suman Taranagar
📲Get App