🔥 ट्रेंडिंग લગ્ન કરાવી આપવાના ના નામે લોકોને ઠગતો... बलिया: पूर्व मंत्री के पुत्र रंजीत चौध... जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल सूची से हटा... क्रिकबज़ ने ज़िम्बाब्वे महिला क्रिकेट... इंडिया ब्लॉक के नेता दिल्ली में रैली,... विनोद कापरी की फिल्म ‘पायर’ का ट्रेलर...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस न्यूज

✍️ रिपोर्टर: Subham Agnihotri 🗓 12 अक्टू. 2026, 12:54 PM 👁 23
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हाथरस ब्रेकिंग।

अवगत कराना है कि दिनाँक 10.10.2026 को वादिया द्वारा सूचना दी कि मेरा, मेरे पति व सास व ससूर से विवाद चल रहा है तो शिव ओमशरण पुत्र बाबू सिंह निवासी ढडौली थाना हसायन ने कहा की मै तुम्हारा मुकदमा लिखा दुंगा और दिनांक 10.10.2026 को समय करीब 10.00 बजे शिव ओमशरन एक सफेद रंग की कार लेकर मेरे घर पहुंचा और मुझे कार में बैठाकर हाथरस लाया। रास्ते में उसने मुझे एक प्लास्टिक की बोतल में करीब 01 लीटर पैट्रोल दे दिया और कहा कि तुम इस पैट्रोल को अपने ऊपर डालकर एवं आग लगाकर एसपी साहब के आफिस में घुसना फिर पुलिस वाले तुम्हे पकडेगे और इस तरह तुम्हारा बलात्कार का मुकदमा ससुर आदि के खिलाफ दर्ज हो जायेगा फिर मै तुम्हारी ससुराल वालो को देख लुंगा । शिव ओमशरण के कहे अनुसार अपने ऊपर आफिस से पहले ही पैट्रोल डाल लिया था ,आफिस पहुंच गयी मेरी गोद में मेरा इकलौता डेढ वर्ष का पुत्र भी था । अगर मै उसके कहे अनुसार आग लगा लेती तो निश्चित ही मेरे बच्चे की मृत्यु हो जाती। शिव ओमशरण द्वारा मुझे गुमराह कर अपने निहित स्वार्थ में यह कृत्य मुझसे कराया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादिया की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हाथरस गेट को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आत्म हत्या के लिये उकसाना से सम्बन्धित अभियोग में नामजद अभियुक्त शिव ओमशरण को गांधी पार्क तिराहे से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
📲Get App