🔥 TRENDING ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਨਰਾਤਿਆਂ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦ... Civil Surgeon Orders Officials to Boos... Cycling Competition Held in Ludhiana u... Agniveer Subhash Kumar Chaudhary Dies... न्याय की गुहार: 18 साल की मन्नत के बाद... Man Allegedly Shows Pistol, Threatens...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बलिया: पूर्व मंत्री के पुत्र रंजीत चौधरी ने घाघरा कटान प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, हर संभव मदद का भरोसा

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 12 Oct 2026, 02:20 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में घाघरा नदी के भीषण कटान से प्रभावित महराजपुर का दौरा कर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी ने स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के महराजपुर में घाघरा नदी के भीषण कटान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए माननीय पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामगोविन्द चौधरी जी के पुत्र रंजीत चौधरी जी ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान रंजीत चौधरी ने उपजिलाधिकारी बांसडीह एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने कटान की समस्या से प्रभावित लोगों की सुरक्षा तथा बचाव कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

रंजीत चौधरी ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों की जान-माल एवं उनके आशियानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे बाढ़ से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयासरत रहेंगे।
📲Get App