🔥 TRENDING NGT Issues Notices to 103 Units for Di... बिहार को पहले स्किन बैंक की स्थापना कि... छत्रपती संभाजीनगर एमजीएम कॉलेज गंगा वस... Police Car Crash Claims Lives of 3 Tee... Indian security agencies to seize asse... AIADMK Calls for Statewide Protests Ag...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस ने मनाया संविधान दिवस

✍️ Reporter: Arvind sen 🗓 27 Nov 2026, 10:32 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर – शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले के समस्त पुलिस कार्यालयों एवं थानों में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया गया। इस दौरान सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा संविधान के मूल्यों एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर अंतर सिंह कनेश, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राज सिंह बघेल सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार जिले के समस्त पुलिस थानों एवं अन्य पुलिस कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।
अशोकनगर पुलिस द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति सम्मान, कर्तव्यों के निर्वहन तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
📲Get App