🔥 TRENDING Mimi Chakraborty Shares Husband Photo,... Mimi Chakraborty Ties Knot with Siddha... Maaj Joins World's Largest Poultry Exp... Omar Abdullah Extends Constitution Day... आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी ने भोपाल में रजिस... Prabhas to Team Up with Director Jithu...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना पंचायत समिति में प्रधान पद का चुनाव आज पुलिस की माकूल व्यवस्था

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 27 Nov 2026, 10:29 AM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना (जैसलमेर): नाचना पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव को लेकर आज स्थानीय राजनीति में हलचल तेज है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 सदस्यों वाली इस पंचायत समिति में कांग्रेस के पास 10, भाजपा के पास 4 और 1 निर्दलीय सदस्य का संख्याबल मौजूद है।
​सदस्यों की संख्या को देखते हुए यह चर्चा जोरों पर है कि क्या कांग्रेस अपना निर्विरोध प्रधान बनाने में सफल रहेगी या फिर भाजपा की ओर से कोई नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिलेगा।
​चुनावी सरगर्मी और संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पंचायत समिति मुख्यालय और आसपास के संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का माकूल जाब्ता तैनात किया गया है, जो हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहा है।
​रिपोर्ट: राजेन्द्र कुमार सेन, नाचना (जैसलमेर)
📲Get App