🔥 ट्रेंडिंग ''ਨਰਵਸ 90'' ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਗਿੱਲ; ਧੋਨੀ ਤੋਂ ਬਾ... पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए सरपं... ਮਜੀਠੀਆ ਦੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ 'ਤੇ ਮੋਹਾਲ... बहराइच में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीए... ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ' ਜੀ ਦੇ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਨਾਲ ਗੂੰਜਿਆ ਜ... गोलाघाट ने चालान बकाया निपटाने के लिए...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

पुलिस लाइन उरई में पेंशनर्स के साथ गोष्ठी, अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं समस्याएं।

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 21 नव. 2026, 07:37 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पेंशनर्स को साइबर ठगी से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, हर समस्या के समाधान का दिया भरोसा

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन उरई में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी द्वारा पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के विभिन्न थानों से पहुंचे सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। गोष्ठी के दौरान पेंशनर्स ने मुख्य रूप से पेंशन भुगतान में विलंब, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पारिवारिक पेंशन, पीपीओ में संशोधन, जीवन प्रमाण पत्र तथा विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने सभी पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पेंशनर्स की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा उन्हें समय-समय पर विभागीय योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी जाती रहेगी। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने पेंशनर्स को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, साइबर ठगी से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे कार्यालय में संपर्क करने की सलाह दी। गोष्ठी का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें विभागीय सुविधाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना रहा।
📲Get App