🔥 TRENDING Chhattisgarh Offers 290 UPSC Coaching... NMDC Mining Dump Slides in Dantewada,... Raipur’s Akashvani Broadcasts Regional... SIT to File Report Naming Kerala Ex‑Mi... ASHA Workers Protest Enters Fifth Day... સિકંદર ભટ્ટીની પુત્રી તાહિરા ભટ્ટી નો...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए सरपंच अशोक कुमार, पुस्तकालय और बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 21 Nov 2026, 07:54 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए सरपंच अशोक कुमार, पुस्तकालय और बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए सरपंच अशोक कुमार, पुस्तकालय और बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

जाटौली। ग्राम पंचायत जाटौली के नवनिर्वाचित सरपंच अशोक कुमार ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही सरपंच एक्शन मोड में नजर आए और गांव के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर सक्रिय पहल शुरू कर दी।

सरपंच अशोक कुमार ने सबसे पहले सार्वजनिक पुस्तकालय एवं राजकीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के लिए उपलब्ध शौचालयों, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। वहीं सार्वजनिक पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत जाटौली का सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, महिलाओं एवं बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत का प्रत्येक कार्य जनहित को ध्यान में रखकर किया जाएगा और गांव के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
📲Get App