🔥 ट्रेंडिंग રાજસ્થાન જન સેવા ચેરિટેબલ ટ્રસ્ટે વલસા... बहादुरपुर पुल पर कार्तिक पूर्णिमा मेले... नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को... గొలుసు గుర్తుతో గెలిపించండి గ్రామాభివ... લીલીયા તાલુકાના પુજાપાદર ગામે ઉદાસીન ફ... अलवर के टिटपुरी में स्थानीय अपडेट
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पुलिस लाइन पर 6 बजे ब्लैक आउट मॉक ड्रिल: सायरन गूंजे, एंबुलेंस घायलों को अस्पताल ले गई

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 23 नव. 2026, 01:08 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 6 बजे अंधेरा छाया और सायरन गूंजे, ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

6 बजे अंधेरा छाया, सायरन गूंजे, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह अभ्यास गृह मंत्रालय और महानिदेशक अग्निशमन सेवा के निर्देश पर, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

अभ्यास के दौरान एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुँचाती दिखाई दी, फायर सर्विस ने आग पर काबू पाया, पुलिस ने गश्त, निगरानी और समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया।

एसएसबी, एनसीसी, होमगार्ड, स्वास्थ्य व आपदा मित्रों ने सहयोग किया। एडीएम अरुण कुमार, सीआरओ सौरभ दुबे, एएसपी आयुष विक्रम सिंह, दुर्गा प्रसाद व सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद भी मौजूद रहे।
📲Get App