🔥 TRENDING Neem Karoli Baba Biopic Sees 60% Box O... Ziro Students Trained on Filing RTI Ap... Four Protesters Detained Preventively... Tensions Rise Over Siang Upper Multipu... Five landmines neutralised along LoC i... India Rebukes Pakistan at UN Over Fals...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली उरई का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Oct 2026, 02:28 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर दिया जोर

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली उरई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात तथा मालखाना का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
📲Get App