🔥 ट्रेंडिंग मरीन इलेक्ट्रिकल्स ने गोवा में डेटा से... मरीन इलेक्ट्रिकल्स ने गोवा में नई प्ला... आईएसएल के क्लब‑लेड मॉडल में बदलाव, करन... अक्टूबर में 150 नई ई‑बसें दिल्ली के सा... बिहार: सुशांत के परिवार ने दिशा सालियन... भगवानगंज थाने में छह एएसआई को एसआई पद...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पालीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मंदिर में सो रहे राहगीर का सोने का लॉकेट चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
अपराध

पालीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मंदिर में सो रहे राहगीर का सोने का लॉकेट चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Rishikesh Kumar 🗓 05 सित. 2026, 06:10 AM 👁 105
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पालीगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की तत्परता से क्षेत्र में जागा पुलिस के प्रति जनता का विश्वास

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस की मुस्तैदी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है।

बिहटा मोड़ के पास हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार, पालीगंज थाना अंतर्गत बिहटा मोड़ के पास स्थित एक मंदिर में एक राहगीर विश्राम कर रहा था। इसी दौरान सोते समय एक शातिर चोर ने उसके गले से सोने का लॉकेट काट लिया और फरार हो गया। पीड़ित को जब चोरी की भनक लगी, तो इस बात की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

CCTV फुटेज से दबोचा गया आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पालीगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की छानबीन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का गहन अवलोकन किया। तकनीक और स्थानीय इनपुट की मदद से पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी के पास से राहगीर के गले से चोरी हुआ सोने का लॉकेट भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

जनता में बढ़ा पुलिस का इकबाल

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और उनकी टीम द्वारा की गई इस बेहद त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों में जमकर सराहना हो रही है। इस घटना के चंद घंटों के भीतर सफल उद्भेदन से क्षेत्र की आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।
📲Get App