🔥 TRENDING Apple Unveils Rangoli‑Inspired AirPods... Prime Minister Narendra Modi pays trib... Kanak News Odisha launches 12NOON Head... Burhanpur Traders Threaten Indefinite... Two Young Rajasthan Residents Embrace... वणधर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियो...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पाकुड़: दो करोड़ की सड़क योजना पर सवाल, नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला दहन

✍️ Reporter: Jiyarul shekh 🗓 12 Oct 2026, 07:35 PM 👁 7
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पाकुड़ नगर परिषद में दो करोड़ रुपये की सड़क योजना के चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। योजना से वंचित पार्षदों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पुतला फूंका है।

पाकुड़ नगर परिषद में दो करोड़ रुपये की सड़क योजना के चयन को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। सोमवार को योजना से वंचित रहे पार्षदों और स्थानीय लोगों ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष सबरीपाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग यह है कि दो करोड़ रुपये की सड़क मद से जुड़ी योजना में ग्यारह वार्डों के चयन की गहन जांच कराई जाए। उनका आरोप है कि योजना के चयन में अनियमितताएं बरती गई हैं और कई वार्डों को जानबूझकर वंचित रखा गया है।

प्रदर्शनकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि योजना चयन प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित निविदाओं को तत्काल रद्द किया जाए। साथ ही, सभी इक्कीस वार्डों में नियमानुसार पुनः योजना का चयन किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित एकरारनामा और कार्यादेश पर रोक लगाई जाए।
📲Get App