🔥 TRENDING વેજલપુર (અમદાવાદ)ના જલીયાણા સત્સંગ મંડ... MPUAT to Mark 27th Foundation Day on N... अलीगढ़ जेएनएमसी में भर्ती मरीज मुजीउर्... Bhopal Power Cut on Oct 30: 2‑6‑Hour O... परीक्षा और बारिश के कारण रायबरेली-कानप... Kya prayagraj khatre me hai
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पक्षिम चंपारण के बगहा में आग लगने से तीन घर जल कर हुए राख

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Oct 2026, 12:05 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पक्षिम चंपारण के बगहा में आग लगने से तीन घर जल कर हुए राख

पश्चिम चम्पारण से अवनीश कुमार

पश्चिम चम्पारण के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अचानक लगी आग ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। देखते ही देखते आग की लपटों ने तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
मामला बगहा प्रखंड के चन्द्रहा-रूपवलिया पंचायत के वार्ड संख्या-4 का है। यहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस अगलगी में अहमद मियां, सराजुल मियां एवं राजुल मियां का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस अगलगी में घर में रखा अनाज, तीन साइकिल, गहने, कपड़े, नकदी, चार बकरियां और मुर्गियां समेत तमाम घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।
वहीं, इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गृहस्वामियों का आरोप है कि घटना के बाद अब तक प्रखंड प्रमुख, मुखिया या कोई अन्य जनप्रतिनिधि उनकी सुधि लेने नहीं पहुंचे हैं।पीड़ित गृहस्वामियों ने बताया कि घटना को लेकर स्थानीय थाना बथुवरिया में सनहा दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया जा रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अग्निपीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता कब मिलेगी और बेघर हुए इन परिवारों की सुधि आखिर कौन लेगा।
📲Get App