🔥 TRENDING હિંમતનગર નગરપાલિકાએ 17 સપ્ટેમ્બરથી 2 ઓ... અરવલ્લીમાં ભારે વરસાદથી નદીઓમાં પાણીની... સંજેલીમા આખલા ઉપર બેસી બાહુબલિ બનતા યુ... Indore Merchants Protest Proposed UPI... Three Fraudsters Arrested in Khargone... Barkatullah University Confers 85 PhDs...
18 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पूजा कार्यक्रम के दौरान फन फैलाए बैठा था कोबरा, देखते ही कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 18 Sep 2026, 04:24 PM 👁 16
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कोरबा जिले के 200 मेगावाट पावर प्लांट की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों को वहां फन फैलाए एक कोबरा सांप दिखाई दिया। जहरीले सांप को देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए पूजा कार्यक्रम भी रोकना पड़ा।

कर्मचारी की नजर पड़ी तो मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी की नजर फन फैलाकर बैठे कोबरा पर पड़ी। उसने तत्काल अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।

सांप की मौजूदगी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को सांप से दूर किया गया और आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया।

इसके बाद वन विभाग और RCRS की टीम को रेस्क्यू के लिए सूचना दी गई।

अविनाश यादव और टीम ने किया कोबरा का रेस्क्यू
सूचना मिलने पर RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले आसपास मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। इसके बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद अविनाश यादव और मानस ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान सांप को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और इसके बाद विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम को दोबारा शुरू किया गया।
📲Get App