Education
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय टीकमगढ़ के विद्यार्थियों ने माताटीला बाँध और झाँसी स्पेस म्यूजियम का किया शैक्षिक भ्रमण
Watch on:
📘 Facebook
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, टीकमगढ़ के विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से माताटीला बाँध एवं उद्यान तथा झाँसी स्थित स्पेस म्यूजियम का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, टीकमगढ़ में विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन और व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक दुनिया की जानकारी से अवगत कराया गया।
प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को माताटीला बाँध एवं उद्यान ले जाया गया, जहाँ उन्होंने बाँध की उपयोगिता, जल संरक्षण के महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रत्यक्ष अनुभव किया। वहीं, नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए झाँसी स्थित स्पेस म्यूजियम का भ्रमण आयोजित किया गया। स्पेस म्यूजियम में विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष, विज्ञान और खगोलीय गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त कीं, जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हुआ और नई चीजें जानने की जिज्ञासा बढ़ी।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया और आनंद लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ रहकर न केवल उनका मार्गदर्शन किया, बल्कि उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा। जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक और यादगार अनुभव साबित हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष सोनी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाल वाटिका, प्रथम और द्वितीय कक्षा के विद्यार्थी आगामी 12 अक्टूबर को बलदेवगढ़ के भ्रमण पर जाएँगे।