NH-43 पर खूनी तांडव: तेज रफ्तार राखड़ लोड वाहन ने स्कूटी
NH-43 पर खूनी तांडव: तेज रफ्तार राखड़ लोड वाहन ने स्कूटी सवार दंपत्ति को कुचला, पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत, भड़के लोगों ने किया चक्काजाम
शहडोल (मध्य प्रदेश)।
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा केशर के पास राखड़ से लदे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी से जा रहे दंपत्ति को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार पति ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, वहीं घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर जलते गुस्से के साथ चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही बुढार थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को शांत कराने के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अज्ञात राखड़ वाहन व उसके चालक की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी गई है।
स्थानीय लोगों में अवैध और अनियंत्रित गति से दौड़ रहे भारी राखड़ वाहनों को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन यातायात बहाल कराने व लोगों को समझाने में जुटा है।