🔥 TRENDING श्योपुर के ग्राम बिजरपुर में बदहाल सड़... ICAI Releases CA Foundation September... Kochi Mercedes Crash Victim's Daughter... Wall Street Slump: $2.5 Trillion Wiped... Ponnur Youth Killed in US Road Acciden... Jharkhand Police Investigate Brutal Mu...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत चुनाव-2026: तीसरे चरण को लेकर दौसा पुलिस अलर्ट, सभी थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए दौसा पुलिस की व्यापक तैयारियां।

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 01 Nov 2026, 06:29 PM 👁 39
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत चुनाव-2026: तीसरे चरण को लेकर दौसा पुलिस अलर्ट, सभी थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए दौसा पुलिस की व्यापक तैयारियां।

➢ पंचायत चुनाव-2026 के तीसरे चरण को मध्य नजर रखते हुए दौसा पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले के सभी संबंधित थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

➢ फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।

आगामी पंचायत चुनाव-2026 के तीसरे चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दौसा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में जिले के तीसरे चरण के सभी थाना क्षेत्रों में दौसा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया। इस दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं आमजन की आवाजाही वाले क्षेत्रों में भ्रमण किया गया।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस की इस कार्रवाई के माध्यम से असामाजिक एवं शरारती तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दौसा पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त, प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

दौसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि पंचायत चुनाव के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित करने से बचें। चुनाव संबंधी किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
📲Get App