🔥 ट्रेंडिंग બ્રિટિશ કંપનીને CCPA ઉલ્લંઘન માટે 1 લા... बलरामपूर गांव सरपंच की जीत की रैली में... ललेची माता मंदिर में कन्या भोजन का आयो... वाराणसी में शिवपुर थाना पुलिस ने हत्या... भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा, कहा जिला... दीपावलीच्या पार्श्वभूमीवर किल्ल्यांच्य...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत चुनाव 2026: मानपुर पुलिस की कार्रवाई, 0.84 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 27 अक्टू. 2026, 06:21 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत चुनाव 2026: मानपुर पुलिस की कार्रवाई, 0.84 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

दौसा। पंचायत राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से दौसा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मानपुर थाना पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 0.84 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शंकर लाल आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी मानपुर श्री अशोक कुमार मीना आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में तथा मानपुर थाना प्रभारी श्री मांगीलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

कार्रवाई का विवरण

दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को पंचायत राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए चलाए जा रहे एक दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी नरेश कुमार मीना पुत्र श्री गिर्राज प्रसाद मीना, उम्र 35 वर्ष, निवासी सुनगाड़्या की ढाणी, लोटवाड़ा, थाना बैजूपाड़ा, जिला दौसा को 0.84 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मानपुर थाने में प्रकरण संख्या 239/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान एवं नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. श्री मांगीलाल, पुलिस निरीक्षक, थाना मानपुर, जिला दौसा।
2. श्री राजेश, हेड कांस्टेबल नंबर 94, थाना मानपुर, जिला दौसा।
3. श्री महेश, कांस्टेबल नंबर 680, थाना मानपुर, जिला दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ, दौसा पुलिस
📲Get App