जिला निर्वाचन अधिकारी ने घाटोल एवं गनोड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का लिया जायजा
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान से पूर्व मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने घाटोल और गनोड़ा पंचायत समिति क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी मतदान को लेकर की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील कार्यालय गनोड़ा के साथ-साथ चंदूजी का गढ़ा, मोटा टांडा, कराणा, बोरदा, बामनपाड़ा, रूजिया और देलवाड़ा सहित अनेक मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और मतदान पूर्व की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने तैनात मतदान दलों से सीधा संवाद कर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने गनोड़ा स्थित स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी भागचंद रेंगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।