🔥 TRENDING कादिरगंज में शराबी युवक पर लाठी-डंडे स... મચ્છુનગર રેલવે ફાટક પાસે મહિલાની હત્યા... નવરંગપુરા પોલીસની કડક કાર્યવાહી, સ્ટંટ... बोगमालो बीच पर तटीय स्वच्छता अभियान, प... Around 500,000 Voters in Nagaland to R... Nagaland Minister Kaito urges Naga you...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ओवरटेक के दौरान बेकाबू हुआ हाइड्रा, बाइक सवार परिवार को कुचला,3 साल की मासूम स्नेहा पोर्ते की मौके पर मौत
Local

ओवरटेक के दौरान बेकाबू हुआ हाइड्रा, बाइक सवार परिवार को कुचला,3 साल की मासूम स्नेहा पोर्ते की मौके पर मौत

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 11 Sep 2026, 12:14 PM 👁 36
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांगो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार की 3 वर्षीय बच्ची स्नेहा पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई।

बांगो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार की 3 वर्षीय बच्ची स्नेहा पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची के माता-पिता भी घायल हुए हैं। घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।
परिजनों के मुताबिक परिवार बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइड्रा ने पहले बाइक को साइड दिया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय हाइड्रा चालक ने अचानक वाहन की रफ्तार बढ़ा दी जिससे बाइक सवार परिवार उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम स्नेहा और बाइक हाइड्रा के पहिए में फंस गए। मौके पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा ले जाया गया। वहीं घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बांगो पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार हाइड्रा चालक की तलाश के साथ घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
📲Get App