🔥 TRENDING NFR to Construct Second Saraighat Rail... Assam Police Arrest Drug Peddler with... Final monsoon showers to hit East and... Delhi High Court Refuses Anticipatory... ರೈತರ ಜಮೀನುಗಳಿಗೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ ಬೆಳೆಗಳ ಸ್ಥಿತ... Indore: Prhalad Pandey Ends 9-Day Hung...
24 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

औरंगाबाद जिला के फेसर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सी एस पी संचालक को गोली मारकर तीन लाख रुपए लुट लिया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Sep 2026, 05:30 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरंगाबाद जिला के फेसर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के सी एस पी संचालक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकरघायल कर दिया और तीन लाख रुपए लुट लिया घटना कि जानकारी मिलते ही फैसरथाना कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने में जुट गई

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र में हथियारों से लैस अपराधियों ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सीएसपी सी एस पी संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके पास से करीब तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घायल संचालक की पहचान पििरौटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है,प्रदीप कुमार कुरुहमा गांव में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसपी संचालित करते हैं। अपने घर से सीएसपी खोलने के लिए कुरुहमा जा रहे थे। इसी दौरान बद्री बिगहा और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक दी।अपराधियों ने रोकने के बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, और इसी बीच एक अन्य अपराधी भी मौके पर पहुंच गया। अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपये छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर एक अपराधी ने प्रदीप कुमार की जांघ में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी उनके पास रखे करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूटकर बाइक से फरार हो गए।


घटना के बाद घायल प्रदीप कुमार ने किसी तरह आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाईट प्रदीप कुमार घायल सीएसपी संचालक
📲Get App