🔥 TRENDING Uttar Pradesh Announces 2026 Teacher V... AIMIM Chief Owaisi Opens Door to UP Al... Six arrested with heroin worth Rs 1 cr... BJP Sweeps Rajasthan Mayor Elections 2... મુન્દ્રામાં એમટી કન્ટેનર યાર્ડ બંધ, કા... અમરેલી આરોગ્ય પંચાયતની મહિલા ક્લાર્કે...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नायडू किंजरापु ने दिखाई हरी झंडी, प्रशासक प्रफुल पटेल रहे मौजूद; पर्यटन, व्यापार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

नायडू किंजरापु ने दिखाई हरी झंडी, प्रशासक प्रफुल पटेल रहे मौजूद; पर्यटन, व्यापार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

✍️ Reporter: Kalpeshkumar Narayanbhai Panchal 🗓 17 Jul 2026, 11:32 AM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दमण में इतिहास रचा: नमो एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान रवाना।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने दिखाई हरी झंडी, प्रशासक प्रफुल पटेल रहे मौजूद; पर्यटन, व्यापार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

दमण, 16 जुलाई। केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नमो एयरपोर्ट, दमण से नई दिल्ली के लिए पहली निर्धारित वाणिज्यिक उड़ान का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने प्रशासक श्री प्रफुल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में एलायंस एयर की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही वर्षों से प्रतीक्षित दमण की सीधी हवाई सेवा का सपना साकार हो गया।

यह सेवा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जून 2026 को राष्ट्र को समर्पित किए गए नमो एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित वाणिज्यिक उड़ान है। एलायंस एयर अब दमण–दिल्ली–दमण मार्ग पर प्रत्येक सोमवार और बुधवार को नियमित उड़ान संचालित करेगी। वहीं, मुंबई–दमण–अहमदाबाद मार्ग भी शीघ्र प्रारंभ किए जाने की घोषणा की गई, जिससे पश्चिम भारत के प्रमुख शहरों से दमण की सीधी हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि यह उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत बनाने के विजन का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नई हवाई सेवा से न केवल नागरिकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में दमण देश के प्रमुख पर्यटन एवं आर्थिक केंद्रों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

इस अवसर पर प्रशासक श्री प्रफुल पटेल ने कहा कि पिछले एक दशक में दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। आधुनिक सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं, पर्यटन परियोजनाएं और अब विश्वस्तरीय एयरपोर्ट प्रदेश की नई पहचान बन चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली से सीधी हवाई सेवा शुरू होने से उद्योग, पर्यटन, व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

समारोह में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), एलायंस एयर, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने पहली उड़ान के शुभारंभ को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अप्रैल 2023 को नमो एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी थी और मात्र तीन वर्षों में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा कर 5 जून 2026 को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद अब नियमित वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत से दमण देश के विमानन मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर चुका है।

इस बीच, मई 2026 में रक्षा मंत्रालय द्वारा नमो एयरपोर्ट के रनवे विस्तार को भी मंजूरी दी जा चुकी है। रनवे विस्तार के बाद यहां एयरबस A320 श्रेणी के बड़े यात्री विमानों के साथ-साथ रक्षा विमानों का संचालन भी संभव होगा। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि नमो एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों की शुरुआत केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह पूरे दमन क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी। बेहतर हवाई संपर्क से होटल उद्योग, पर्यटन व्यवसाय, छोटे एवं मध्यम उद्योग, निर्यात-आयात गतिविधियां तथा सेवा क्षेत्र में तेज़ी आने की उम्मीद है। यह उपलब्धि दमण को पश्चिम भारत के उभरते हुए पर्यटन और निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
📲Get App