स्थानीय
नवादा में परिवहन विभाग ने ई‑रिक्शा व दोपहिया चालकों पर सख्त जांच, कई को जुर्माना
मंगलवार को नवादा के समाहरणालय गेट के पास परिवहन विभाग ने ई‑रिक्शा और दोपहिया वाहनों की सघन जांच की, नियम उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला गया।
नवादा में मंगलवार को समाहरणालय गेट के निकट परिवहन विभाग ने यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) रंजीत कुमार और सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी दिव्य प्रकाश ने इस कार्रवाई का संयुक्त नेतृत्व किया।
अभियान के दौरान इलेक्ट्रिक रिक्शा और दोपहिया वाहनों के चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात और हेलमेट सहित दस्तावेजों की जाँच की गई। नियम उल्लंघन करने वाले चालकों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।
जाँच के अचानक शुरू होने से कई चालक भ्रमित हुए और जांच से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों से निकलते दिखे।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सभी चालकगणों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, वैध कागजात के बिना वाहन न चलाने तथा दोपहिया चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है और भविष्य में भी ऐसे जांच अभियानों को जारी रखा जाएगा।
नवादा से राम लखन कुमार की रिपोर्ट। Need 24 News, नवादा।