Agriculture
नवादा में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण पर आयोजित भव्य उत्सव
भारत सरकार के निर्देशानुसार 30 अक्टूबर 2026 को नवादा जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया, जहाँ किसानों ने 24वीं किस्त के हस्तांतरण की प्रक्रिया का साक्षी बने।
भारत सरकार के निर्देशानुसार 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के हस्तांतरण के अवसर पर नवादा जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त कृषि भवन, नवादा स्थित सभागार में जिला कृषि पदाधिकारी श्री अजीत प्रकाश की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा और योजना की 24वीं किस्त के तहत लाभुक किसानों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया के साक्षी बने।
कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश, उप निदेशक शशि शेखर, उप परियोजना निदेशक आत्मा उपेंद्र कुमार, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र सत्येंद्र कुमार, सहायक निदेशक बीज उत्पादन सह विपणन पदाधिकारी रविकांत कुमार, सहायक निदेशक बीज विश्लेषण प्रशांत कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी नवादा श्रीमती प्रेमलता कुमारी, सहायक कृषि पदाधिकारी जैविक डॉ. अंशु कुमार सहित कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता, लाभ, ई-केवाईसी, आधार एवं एनपीसीआई लिंकिंग से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं, ताकि उन्हें निर्धारित समय पर किस्त की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, कृषि समन्वयकों एवं किसान सलाहकारों ने आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन तथा सरकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और किसानों की समस्याओं का समाधान किया। इस आयोजन का मूल उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी क्षमता को बढ़ावा देना रहा।